ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा।

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 66 views
परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- परशुराम सेना राजस्थान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय देने का आग्रह किया है। परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर सम्भाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय अथवा मुख्यमंत्री आवास पर व्यक्तिगत मुलाकात हेतु दिनांक एवं समय निर्धारित करने की मांग की है।
मिश्रा ने बताया कि परशुराम सेना राष्ट्रीय स्तर का सर्व ब्राह्मण समाज का सामाजिक संगठन है, जो समाज के उत्कर्ष और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। परशुराम सेना राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका सम्मान करना चाहता है तथा ब्राह्मण समाज से जुड़ी लंबित मांगों पर अपने सुझाव रखते हुए चर्चा करना चाहता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री से मिलने से समाज से संबंधित मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube