ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रभात फेरी के ०2 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा श्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित!

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 48 views
प्रभात फेरी के ०2 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा श्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा- मालाखेड़ा में श्रद्धालुओं की ओर से शुरू की गई प्रभात फेरी के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाबा श्याम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव प्रभात फेरी के दो वर्षों की निरंतर साधना, सेवा और सहयोग का उत्सव है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं का योगदान सराहनीय रहा है। महोत्सव के अंत में विशाल प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें लगभग तीन से चार हजार श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube