ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राजेंद्र रहीसा बने अलवर जिलाध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 36 views
राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राजेंद्र रहीसा बने अलवर जिलाध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर डडीकर निवासी राजेंद्र रहीसा पुत्र अमर सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रावत द्वारा अलवर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने पहुंचकर राजेंद्र रहीसा को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर राजेंद्र रहीसा ने कहा कि वे महासभा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
समारोह में बाबूलाल छाबड़ी, लोकेश गुर्जर, अमित छावड़ी, दिनेश ठिकला, नरेंद्र छावड़ी, बंसी गुर्जर, डीसी गुर्जर, संजय सरधाना, कृष्णा कसाना, समंदर छाबड़ी, महेंद्र रहीसा, विजय छावड़ी, रवि गुर्जर सहित अनेक लोगों ने राजेंद्र रहीसा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube