ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ भागवत कथा का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 34 views
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ भागवत कथा का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर विवेकानंद नगर स्थित विवेकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान नन्हे शिशु कान्हा के रूप में बालक लखन जोशी, हिमांशी जोशी के सुपुत्र का सजीव रूप में दर्शन कराया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
भागवत आचार्य पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म लीला का अत्यंत भावपूर्ण और सजीव वर्णन किया। कथा के दौरान भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और श्रद्धालु आशा शर्मा, तारा गुप्ता, शारदा शर्मा, नीलम सहित अनेक भक्त भक्ति रस में झूमते हुए नृत्य करने लगे।
कथा के संबंध में जानकारी देते हुए कृष्ण जोशी ने बताया कि यह भागवत कथा समाज में धर्म, संस्कार और गौसेवा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
कथा के समापन पर भागवत आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर सभी भक्तों से हाथ उठाकर शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में महावीर प्रसाद शर्मा, उमाशंकर विजय, रोशन सिंह शेखावत, बसंत लाल शर्मा, उदयचंद, राजेश जोशी, देवीशंकर शर्मा, अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने के समर्थन में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने गौसेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ कथा का समापन किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube