ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी में पीएम श्री बालिका स्कूल में नन्हीं छात्राओं को मिले निःशुल्क स्कूल बैग और आर्ट किट

By Shubh Bhaskar · 14 Jan 2026 · 179 views
पीपाड़ सिटी में पीएम श्री बालिका स्कूल में नन्हीं छात्राओं को मिले निःशुल्क स्कूल बैग और आर्ट किट

​पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्राथमिक कक्षाओं की बालिकाओं को स्कूल बैग और आर्ट किट का वितरण किया गया।​प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि 'पीएम श्री स्कूल योजना' के तहत विद्यालय में अध्ययनरत नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक की सभी छात्राओं को स्कूल बैग निःशुल्क दिए गए हैं। इन बैग्स पर 'पीएम श्री' का लोगो और विद्यालय का नाम अंकित है।​बैग के साथ छात्राओं को एक संपूर्ण आर्ट किट भी प्रदान की गई है, जिसमे​स्केच बुक और कलरिंग बुक,
​क्रेयॉनस, पेंसिल कलर और स्केच कलर,​ज्योमेट्री बॉक्स, स्टेंसिल स्केल और ग्लू स्टिक,​पेंसिल, रबर और शार्पनर शामिल है।​प्रभारी शिक्षक फगलाराम बिश्नोई ने जानकारी दी कि इस किट का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक कौशल विकसित करना है। उन्होंने बताया कि अब होमवर्क के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां भी दी जाएंगी, जिससे छात्राएं इन सामग्रियों का उपयोग कर अपनी कला को निखार सकें।​वितरण समारोह के दौरान उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में धोकलराम, ओमाराम मेघवाल, भग्गाराम देवासी, अरविंद कुमार वर्मा, जगदीश चन्द्र, पारस गहलोत, भारती सैनी, अर्जुन राम, बिमला बिजारणियां, निर्मला दाधीच, संतोष चौहान, नसीब कौर, विवेक मित्र, संगीता पंवार, भावना सारण, निरमा मुंडेल, अब्दुल गफ्फार, सुनील, गौरव निहालिया, संगीता गोयल, अविनाश सोनेल, राकेश चौहान, ममता टाक और शान्ति देवी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube