थानागाजी में प्रतापगढ़ तिराहे को मिला नया स्वरूप, बना ‘श्री परशुराम सर्किल’- *ओपी शर्मा*
By Shubh Bhaskar ·
14 Jan 2026 ·
78 views
थानागाजी में प्रतापगढ़ तिराहे को मिला नया स्वरूप, बना ‘श्री परशुराम सर्किल’- *ओपी शर्मा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- थानागाजी- परशुराम सर्किल के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि संगठन की एकजुटता और निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम सामने आया है। थानागाजी स्थित प्रतापगढ़ तिराहे को अब प्रशासनिक स्वीकृति के साथ “श्री परशुराम सर्किल” के रूप में पहचान मिल गई है। विगत छह माह से इस सर्किल के निर्माण एवं नामकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हो गए हैं।
इस उपलब्धि पर थानागाजी ब्राह्मण समाज सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। इस कार्य में थानागाजी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, मंत्री राजेश शर्मा, सुनील बोहरा, विजेंद्र बोहरा एवं उनकी पूरी टीम निरंतर सक्रिय रही।
विशेष रूप से अलवर जिला ब्राह्मण सभा के महामंत्री ओपी शर्मा (संयोजक, श्री परशुराम सर्किल अलवर) तथा श्री परशुराम सेवा समिति थानागाजी की कार्यकारिणी का योगदान सराहनीय रहा! ०9 जून 2025 से लेकर अब तक विभिन्न विभागों से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने हेतु लगातार पत्राचार एवं समन्वय किया गया। अनेक विभागों से संघर्ष करते हुए अंततः यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह उदाहरण सिद्ध करता है कि संगठन में शक्ति है और सामूहिक प्रयास से असंभव भी संभव बनाया जा सकता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा को यह जानकारी परशुराम सर्किल संयोजक ओमप्रकाश शर्मा द्वारा दी गई।