ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भरतपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 25 गौवंश, 23 की मौत, 02 गंभीर घायल।

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 115 views
भरतपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 25 गौवंश, 23 की मौत, 02 गंभीर घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर) भरतपुर- भरतपुर ब्रज क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बीती रात आगरा–जयपुर रेल मार्ग पर भरतपुर के समीप एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 25 गौवंश प्रभावित हुए, जिनमें से 23 गौमाताओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि ०2 गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब ०8 बजे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के गौपुत्र कुशाग्र सिंघल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर मृत 23 गौवंश का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो गौमाताओं को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौमाताओं की सेवा एवं रक्षा में जुटा हुआ है। संगठन ने बताया कि आए दिन सड़कों और रेल मार्गों पर गौवंश की दर्दनाक मौतें हो रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।
संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने भारत सरकार और रेल प्रशासन से इस विषय में गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि रेल पटरियों व मार्गों के आसपास सुरक्षा उपाय किए जा सकें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। गौवंश की सुरक्षा हेतु ठोस व्यवस्था और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता । बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी वाट्सएप द्वारा बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube