ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा मण्डल जावदा में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, एसआईआर और संगठन मजबूती पर दिया जोर

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 546 views
भाजपा मण्डल जावदा में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, एसआईआर और संगठन मजबूती पर दिया जोर




दैनिक शुभ भास्कर मोहन सिंह राजस्थान चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल जावदा द्वारा कोटड़ागढ़ बालाजी मंदिर परिसर में 'स्नेह मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाना सर्वोच्च प्राथमिकता: कुशाल बारेशा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मंडल प्रभारी, पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा ने निर्वाचन आयोग के 'विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान' और भाजपा के 'मतदाता अभियान' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कटी हुई वोटों को दोबारा बनवाना है। बारेशा ने बीएलए BLA टीम को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से 'नो मैपिंग' और अधूरी वोटर लिस्ट की समस्याओं का समाधान करें।

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का आह्वान
जिला परिषद सदस्य अमर सिंह हाडा ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सेतु का कार्य करें। बैठक के दौरान एसआईआर SIR से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों पर भी चर्चा की गई।

कांग्रेस को झटका: शैतान गुर्जर भाजपा में शामिल
समारोह के दौरान क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय नेता शैतान गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल प्रभारी कुशाल बारेशा और जिला परिषद सदस्य अमर सिंह हाडा ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल धाकड़, प्रहलाद धाकड़, किसन ओड, कालू मीणा, आयुष जैन, चतुर्भुज धाकड़, अनिल धाकड़, राहुल धाकड़, लक्ष्मण गुर्जर, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, शांतिलाल शर्मा, सूरज गुर्जर,राजू बंजारा,मांगीलाल धाकड़,गोपाल धाकड़,सुरेश कुमावत, जसवंत सिंह राठौड़,बगदीराम,चुन्नीलाल,अशोक धाकड़,मुकेश बंजारा,नितेश धाकड़,कन्हैयालाल जैन,बलराम गुर्जर,सुभाष सेन,मुकेश धाकड़, कैलाश माली, सुरेश कुमाव और छीतर धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube