ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महंत सुखदेवदास खाखीजी महाराज का बरसी महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 114 views
महंत सुखदेवदास खाखीजी महाराज का बरसी महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

​पीपाड़ सिटी।क्षेत्र के सुखदेव नगर बुड़छा में सोमवार को साकेतवासी महंत तपस्वी सुखदेवदास खाखीजी महाराज का बरसी महोत्सव अपार श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर देवरी धाम के युवाचार्य रामदास शास्त्री, महंत उदयदास महाराज और सालावास खुर्द के महंतरामकुमारदास महाराज के सानिध्य में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही।​कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह समाधि स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना और चरण पादुका पूजन के साथ हुआ, जिसमें साधक थानाराम धेड़ू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। तपोस्थली धाम के शिखर पर महंत सुखदेवदास महाराज के जयकारों के बीच नई ध्वजा फहराई गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
​महोत्सव के दौरान महंत रामकुमारदास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म संदेश देते हुए कहा कि संतों के बताए मार्ग और आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने महंत सुखदेवदास महाराज की जीवनी और उनके तपस्वी जीवन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।आयोजन के दौरान साधक थानाराम धेड़ू और महेंद्र धेड़ू के नेतृत्व में पधारे हुए संतों का शाल ओढ़ाकर और दक्षिणा भेंट कर अभिनंदन किया गया।​इस महोत्सव में पुजारी इंद्रदास वैष्णव, पूर्व प्रधान चिमनसिंह धेड़ू, कोजाराम सारण, रामदीन सिंघड, रामनिवास बेंदा सहित रतकूड़िया, बागोरिया, कूड़ी, सरगीया, कागल और भूडांना गांवों से आए भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube