युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को संदेश राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया गया जागरण का आह्वान- *डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा*
By Shubh Bhaskar ·
12 Jan 2026 ·
9 views
युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को संदेश
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया गया जागरण का आह्वान- *डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर देशभर के समस्त प्रेरणादायक एवं ऊर्जावान युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि महान सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की सुगंध को विश्व स्तर पर प्रसारित करने वाले अद्वितीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनके विचार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” आज भी युवाओं को नई दिशा देते हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य पूज्य गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराना है। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को एक पत्र अवश्य लिखकर यह अवगत कराना चाहिए कि गाय हमारी माता है और माता को राष्ट्रमाता घोषित करने में विलंब क्यों हो रहा है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा शक्ति यदि संगठित होकर इस संकल्प को आगे बढ़ाए, तो राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सनातन संस्कृति का गौरव और अधिक सशक्त होगा।