ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिल दहला देने वाली घटना से सहमा पूरा मांडलगढ़ क्षेत्र, माँ ने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से ली जान ,इस गम्भीर अपराध की वजह क्या ?

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 15 views
दिल दहला देने वाली घटना से सहमा पूरा मांडलगढ़ क्षेत्र, माँ ने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से ली जान ,इस गम्भीर अपराध की वजह क्या ?
दिल दहला देने वाली घटना से सहमा पूरा मांडलगढ़ क्षेत्र, माँ ने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से ली जान ,इस गम्भीर अपराध की वजह क्या ?

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांडलगढ़-भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार को सामने आई एक हृदय विदारक और झकझोर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक माँ द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गहरे सवाल खड़े कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने लोहे के सरिए और धारदार दंथली से अपने बेटे और बेटी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृत बच्चों की पहचान बेटी नेहा और बेटे भैरू के रूप में हुई है। मासूमों की इस दर्दनाक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। जैसे ही घटना की सूचना फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और माहौल गम और दहशत में बदल गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला संजू, जो टेंट कारोबारी राजू तेली की पत्नी है, ने टेंट लगाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के सरिए से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद महिला ने खुद भी जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है।
घटना की सूचना मिलते ही मांडलगढ़ सीओ बाबूलाल बिश्नोई सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि इस जघन्य घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक, भय और असमंजस का माहौल है। लोग यह सोचकर कांप उठे हैं कि आखिर कोई माँ अपने ही बच्चों के साथ इतना अमानवीय कदम कैसे उठा सकती है। यह घटना समाज के सामने मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव और समय पर मानसिक स्वास्थ्य सहायता की गंभीर आवश्यकता को उजागर करती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक तनाव में बताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा उसके होश में आने और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, प्रशासन इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube