ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उज्जैन व महू में आयोजित ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में शामिल हुए पंडित चतुर्वेदी।

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 29 views
उज्जैन व महू में आयोजित ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में शामिल हुए पंडित चतुर्वेदी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन व महू में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन एवं महू में आयोजित अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलनों में शामिल हुए। उनके साथ संगठन के पदाधिकारीगण सर्व सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष शैलेश दुबे, दिनेश रावल तथा अधिकारी-कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा भी उपस्थित रहे।
उज्जैन में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सहभागिता करते हुए पंडित चतुर्वेदी ने समाज में एकता, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन युवाओं को उचित जीवनसाथी चयन का सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल महू पहुंचा, जहां सर्व ब्राह्मण समाज महू द्वारा चोपड़ा वाटिका में आयोजित अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भाग लिया। यहां भी पंडित चतुर्वेदी ने समाजजनों को संबोधित करते हुए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजकों ने पंडित चतुर्वेदी व उनके साथ आए पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। सम्मेलन के माध्यम से समाज में वैवाहिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube