ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आगामी लक्ष्यों को लेकर ‘सर्व समाज हेल्प टीम’ की मासिक बैठक संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 55 views
आगामी लक्ष्यों को लेकर ‘सर्व समाज हेल्प टीम’ की मासिक बैठक संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ रविवार 11 जनवरी 2026 को सर्व समाज हेल्प टीम समिति, राजगढ़ की मासिक बैठक टीम कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक महेन्द्र मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मानवता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।
टीम सदस्य राकेश सुलानिया व सुनील भांकरी ने बताया कि बैठक में पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि बीते महीने टीम द्वारा करीब 300 बच्चों को चरण पादुका पहनाई गईं, जिसका विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में आगामी दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए नए सेवा प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही स्थानीय स्तर पर व्याप्त सामाजिक समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।
उपाध्यक्ष शैतान भांकरी व कोषाध्यक्ष प्रमोद सैनी सकट ने कहा, “हमारा उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर केवल सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है।”
बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने सुझाव साझा किए। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष महेन्द्र मीना, उपाध्यक्ष शैतान भांकरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद सैनी सकट, सह संयोजक सुनील भांकरी, राकेश सुलानिया, सुरेर, हरिकिशन, रमेश गुरुजी, राजेश कोठी नारायणपुर, प्रकाश सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मीडियाकर्मी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रकाश भाबला दुब्बी द्वारा दी गई।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube