चतुर्थ प्रयाग लोकरंगोत्सव 2026 में गणेश वंदना, शिव स्तुति, दुर्गा स्तुति, नाटक मास्टर पीस की शानदार प्रस्तुति*
By Shubh Bhaskar ·
11 Jan 2026 ·
14 views
*चतुर्थ प्रयाग लोकरंगोत्सव 2026 में गणेश वंदना, शिव स्तुति, दुर्गा स्तुति, नाटक मास्टर पीस की शानदार प्रस्तुति*
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठित रंगकर्मी स्व0अश्वनी अग्रवाल की स्मृति में इंडियन आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अपने दो दिवसीय प्रयाग लोकरंगोत्सव 2026 का आगाज बड़े ही धूमधाम अंदाज में किया। बेनहर स्कूल एण्ड कालेज, करैलाबाग, प्रयागराज के सभागार में दिनांक 10 एवं 11 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी ताऱिक ख़ान तथा विशिष्ठ अतिथ राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के मा०सदस्य अंतरराष्ट्रीय कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ताऱिक ख़ान ने संस्था द्वारा अयोजित प्रयाग लोकरंगोत्सव के कार्यक्रमो की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश के विकास में संस्था द्वारा लोककला के प्रति विशाल समूह को जागरूक करना अपने आप में एक महान कार्य है। उन्होंने संस्था को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी।
कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति अन्तरा डांस ग्रुप प्रयागराज की गणेश वन्दना, शिव स्तुति तथा दुर्गा स्तुति रही। नृत्य निर्देशिका निकिता गौतम की इस प्रस्तुति ने लोक कला को मंच पर पुनः जीवंत कर दिया। नर्तकी समृद्धि सूरी, गौरा सिंह और सेजल सिंह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। आज की द्वितीय प्रस्तुति संगम, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की नाट्य प्रस्तुति हिंदी रूपांतरण शैलेश श्रीवास्तव की 'मास्टर पीस’ रही। निर्देशक अनूप की इस शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कलाकार गुरविंदर सिंह, स्वास्तिका, देवेश, सरस्वती, सूर्या तथा अनूप ने अपने अपने पात्रों से खूब न्याय किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष कौशिक भट्टाचार्या ने किया। अंत में संस्था के संरक्षक तेजेन्द्र सिंह ने उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।