कृषि उपज मंडी के पीछे निर्मित फूड स्ट्रीट में फूड स्टॉल किराये पर देने हेतु आवेदन आमंत्रित।
By Shubh Bhaskar ·
10 Jan 2026 ·
9 views
कृषि उपज मंडी के पीछे निर्मित फूड स्ट्रीट में फूड स्टॉल किराये पर देने हेतु आवेदन आमंत्रित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि नगर विकास न्यास, अलवर द्वारा कृषि उपज मंडी के पीछे निर्मित फूड स्ट्रीट में स्थित कुल 42 फूड स्टॉल को पूर्णतः अस्थाई आधार पर ०2 वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित किराये पर लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया जाएगा।
इस हेतु इच्छुक व्यक्ति/दुकानदार/फर्म, जिनके पास भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) अधिनियम 2006 की धारा 31(1) एवं 31(2) के अंतर्गत ०1जनवरी 2025 से पूर्व का वैध लाइसेंस अथवा पंजीकरण है, वे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र नगर निगम कार्यालय की अन्यकर शाखा, कक्ष संख्या 25 से दिनांक 14 जनवरी 2026 को दोपहर ०2 बजे तक 300 रुपये शुल्क नकद जमा कर प्राप्त किए जा सकेंगे। भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 27 जनवरी 2026 को सांय ०5 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं।
फूड स्टॉल आवंटन प्रक्रिया से संबंधित समस्त शर्तें नगर निगम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध हैं तथा आवेदन पत्र के साथ संलग्न की गई हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।