ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान दिवस के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण, संत समाज ने रखी गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग।

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 78 views
गौ सम्मान दिवस के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण,
संत समाज ने रखी गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- राजस्थान देश में पहली बार मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस को लेकर संत समाज एवं सर्व समाज में व्यापक जागरूकता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज के नेतृत्व में अनेक संतों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को गौ सम्मान दिवस के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर संत समाज ने मुख्यमंत्री से राजस्थान प्रदेश में गौ माता को राज्य माता घोषित करने की पुरजोर मांग रखी। संतों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र की आत्मा हैं, जिनका संरक्षण और सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
संत समाज ने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारत देश के सभी जिलों एवं तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों से गौ माता के संरक्षण को लेकर ठोस निर्णय लेने का अनुरोध किया जाएगा।
संतों ने विशेष रूप से राजस्थान सरकार से अपील की है कि गौ सम्मान दिवस से पूर्व प्रदेश में गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आएं तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए संघर्ष करें।
संत समाज ने कहा कि गौ हत्या जैसे महापाप से भारत देश को बचाना समय की मांग है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होकर सहभागी बनना होगा। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube