ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय एनसीसी की तीन कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन*

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 28 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय एनसीसी की तीन कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन*

कोटा, 09 जनवरी, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) आर्मी विंग के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के लिए किया गया है। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यह चयन इन तीनो कैडेट्स के कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित तीनो कैडेट्स एवं गणतंत्र दिवस शिविर में उनकी भूमिकाएँ अलग-अलग रहेगी। कैडेट वीरेंद्र मीणा का चयन प्रधानमंत्री रैली के लिए किया गया है, जहाँ वे देशभर से आए कैडेट्स के साथ अनुशासित मार्च पास्ट एवं सामूहिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कैडेट हिमांशी सिंह भाटी का चयन कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है, जहाँ वे राष्ट्र के समक्ष राष्ट्रीय कैडेट कोर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कैडेट ट्विंकल दाधीच का चयन गार्ड ऑफ ऑनर (सम्मान गार्ड) के लिए हुआ है, जो अत्यंत गौरवपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व माना जाता है।इन कैडेट्स का चयन विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रशिक्षण शिविरों एवं चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से किया गया, जिनमें ड्रिल, फायरिंग, मानचित्र अध्ययन, व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ सम्मिलित थीं। कैडेट्स की इस उपलब्धि में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी डॉ. शांति लाल मीणा के मार्गदर्शन, निरंतर प्रशिक्षण एवं प्रेरणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) निमित चौधरी ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में भाग लेना न केवल कैडेट की व्यक्तिगत उपलब्धि होने के साथ आरटीयू को गौरवन्वित करने वाली है। हमें विश्वास है कि हमारे विश्वविद्यालय के कैडेट राष्ट्रीय मंच पर अनुशासन, समर्पण एवं देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आरटीयू का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। गणतंत्र दिवस शिविर जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर हमारे कैडेट्स का चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा यह अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगा।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube