ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कैशियर की मिलीभगत से खाते से निकाली गई रकम, आरोपी गिरफ्तार

By GOPAL Gupta · 19 Dec 2025 · 100 views
कैशियर की मिलीभगत से खाते से निकाली गई रकम, आरोपी गिरफ्तार

सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश गोण्डा। जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बैंक खाते से फर्जी तरीके से धनराशि निकालने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कैशियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर धन निकासी कराने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-866/24, धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी भादवि के तहत वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी, सिविल लाइन, को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। मामले में वादी राम भोग पुत्र अशर्फीलाल, निवासी ग्राम मोताजोत मलारी, थाना कोतवाली देहात ने 15 नवंबर 2024 को तहरीर दी थी। वादी के अनुसार वह वर्ष 2004 से 2022 तक जिला कारागार गोण्डा में निरुद्ध रहा। इसी दौरान उसके सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा बड़गांव स्थित बचत खाते से 18 नवंबर 2014 को ₹47,000 की धनराशि फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से निकाल ली गई। विवेचना में तत्कालीन कैशियर की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपुल पाण्डेय, उपनिरीक्षक उमाशंकर उपाध्याय, हेड कांस्टेबल विश्वामित्र त्रिपाठी एवं कांस्टेबल संदीप चौहान शामिल रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube