ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम पंचायत कोठी नारायणपुर बाईपास पर नरेश मीना का भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 116 views
ग्राम पंचायत कोठी नारायणपुर बाईपास पर नरेश मीना का भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़-राजगढ समाज सुधारक एवं पूर्व सांसद दिवंगत कप्तान छुट्टन लाल मीना की जन्मभूमि ग्राम पंचायत कोठी नारायणपुर में भगत सिंह सेना के संयोजक एवं युवा नेता नरेश मीना का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत अलवर जाते समय कोठी नारायणपुर बाईपास पर जगराम मीना धर्मू कोठ्यारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
सर्व समाज हैल्प टीम समिति के सहसंयोजक सुनील भाकरी एवं सैतान भाकरी ने बताया कि इस अवसर पर सर्व समाज हैल्प टीम समिति तथा राजगढ़–रैणी क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने नरेश मीना का स्वागत-सम्मान किया और युवाओं से भगत सिंह सेना से जुड़ने का आह्वान किया।
नरेश मीना ने कप्तान छुट्टन लाल मीना की जन्मस्थली पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि कप्तान साहब जैसे महान समाज सुधारक की बदौलत आज मीना समाज के हर घर में सरकारी कर्मचारी दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत में आरक्षण संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दिलाया, लेकिन मीना समाज को आरक्षण दिलाने में कप्तान छुट्टन लाल मीना की अहम भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि राजगढ़ तहसील में जन्मे कप्तान साहब ने मीना समाज को बहुत कुछ दिया, लेकिन समाज ने उनके योगदान के अनुरूप उन्हें सम्मान नहीं दिया। नरेश मीना ने क्षेत्र के मीना समाज के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि कप्तान साहब के नाम से बड़ा पार्क बनाया जाए अथवा किसी प्रमुख सर्किल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही उन्होंने डॉ. किरोड़ी लाल मीना से भी अपील की कि नांगल राजावत स्थित मीना समाज के हाईकोर्ट परिसर में बने विशाल पर्यटक स्थल पर कप्तान छुट्टन लाल मीना की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया जाए।
अपने स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए नरेश मीना ने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र के सभी समाजों के लोगों ने जो स्नेह और सम्मान दिया, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ढांचा गीत कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें प्रसिद्ध गायक हरि सिंह धौलान एवं विक्रम मेजोड ने क्षेत्रीय भाषाओं में शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं मशहूर डांसर मुस्कान ने अपनी कला से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कोठी नारायणपुर, माचाड़ी,भजेडा,दुब्बी,पलवा, ढिगावड़ा,अलेई,धमरेड सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा राजगढ़,रैणी,टहला,मालाखेड़ा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मीडिया को यह जानकारी प्रकाश भाबला, दुब्बी द्वारा दी गई।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube