ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज के संन्यास दीक्षा दिवस पर ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 37 views
महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज के संन्यास दीक्षा दिवस पर ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर संत श्री ज्ञान दास जी महाराज के संन्यास दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, सचिव शैलेंद्र द्विवेदी सहित वीरेंद्र त्रिवेदी, शैलेश दुबे एवं अरविंद उपाध्याय दादूराम आश्रम, सदावल रोड पहुँचे,जहाँ उन्होंने संन्यास दिवस की पूर्व संध्या पर महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज माँ शिप्रा के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं तथा शिप्रा शुद्धिकरण के लिए निरंतर चिंतन एवं प्रयासरत रहे हैं। उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की उपस्थितजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अपने संन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर दिनांक ०5 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे रामघाट पर तीर्थ पुरोहितों एवं शिष्यों की उपस्थिति में माँ शिप्रा का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे सदावल रोड स्थित दादूराम आश्रम पर भक्तगणों द्वारा महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज का संन्यास दिवस के उपलक्ष्य में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube