ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर शहर में सातवीं प्रभात फेरी का आयोजन, पुष्प वर्षा व आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 55 views
अलवर शहर में सातवीं प्रभात फेरी का आयोजन, पुष्प वर्षा व आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के स्कीम नंबर दो स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से आज सातवीं प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का स्वागत दिलबाग सिंह एवं उनके परिवारजनों द्वारा पुष्प वर्षा एवं भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया।
गौरतलब है कि गुरुद्वारा स्कीम नंबर दो से अब तक कुल सात प्रभात फेरियां निकाली जा चुकी हैं। यह प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा स्कीम नंबर दो से प्रारंभ होकर स्कीम नंबर दो एवं लाजपत नगर क्षेत्र में कीर्तन करते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न होती है।
आज की प्रभात फेरी में प्रधान सतनाम सिंह रवि, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह (राजू) सहित डी.पी. सिंह, मधुर हर्ष भाटिया, अनमोल सिंह, परमीत सिंह, हरजीत सिंह, रजनीश अरोड़ा, राजेंद्र सिंह, वरियाम सिंह, इंद्रजीत सिंह एवं सुखजोत सिंह सहित अनेक सेवादार एवं संगतजन उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी में मुख्य शब्द रागी भाई हरप्रीत सिंह (जम्मू वाले) ने शब्द कीर्तन किया। उनके साथ मुख्य तबला वादक बबलू सिंह एवं मनप्रीत सिंह ने संगत को भावविभोर कर दिया। वहीं मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह एवं संदीप सिंह द्वारा शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत अरदास की गई तथा उपस्थित संगत को प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से सिख धर्म के समानता, स्नेह और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube