ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

By Shubh Bhaskar · 14 Jun 2026 · 210 views
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

पीपाड शहर - समीपवर्ती ग्राम सिलारी में चौहान परिवार द्वारा तीन दिवसीय भव्य "भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह" का आयोजन किया गया। 12 से 14 जून तक चले इस अनूठे कार्यक्रम में चौहान परिवार की बहनों, बेटियों एवं भुआसाओं ने अपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया। दूर-दराज के गांवों से आईं 72 से अधिक बहन-बेटियों की गरिमामयी उपस्थिति ने चौहान परिवार के इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।समारोह के पहले दिन सिलारी पहुंचने पर शाम को सभी आई हुई बहन-बेटियों को चौहान परिवार द्वारा गाजे-बाजे, पारंपरिक लवाजमे के साथ, रीति-रिवाजों, कुमकुम तिलक, तलवार द्वार, पुष्पवर्षा और स्वागत गीतों के साथ अभिनंदन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बेटियों का पलक-पावड़े बिछाकर चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। शाम को श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में प्राचीन ठाकुरजी के मंदिर में जागरण का आयोजन हुआ।13 जून सुबह के सत्र में गांव के देव स्थानों, झुंझार व सतीयों के स्थानों पर बहनों एवं बेटियों को दर्शन करवाए। गांव के ही दयालसिंह चौहान द्वारा ठिकाना सिलारी व गांव के सभी ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थानों के इतिहास के बारे में बताया गया। इसके पश्चात खेजड़ला स्थित भैंसांद माता मंदिर में दर्शन हेतु सभी गए। शाम को महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी आदि में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा ने विवाहित बेटियों को उनके बचपन की यादों से जोड़ दिया। इसी रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की शान 'घूमर नृत्य' की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित परिवारजनों का मन मोह लिया।समारोह के अंतिम दिन परिवार के बुजुर्गों व भाइयों ने सभी बहन-बेटियों को सीख देकर सामूहिक फोटो सत्र के बाद उन्हें अश्रुपूरित आंखों से भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए चौहान परिवार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य हमारी बहन-बेटियों और उनके परिवारों के बीच आपसी प्रेम, स्नेह और सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति, रिश्तों और संस्कारों से जोड़ना था। सभी ने संकल्प लिया की भले ही यह कार्यक्रम औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा है, लेकिन यहाँ से शुरू हुआ मेल मिलाप, भाईचारे और सामाजिक एकता का सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube