ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर हिंदू-मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 03 Jun 2026 · 8 views
गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर हिंदू-मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटपूतली- राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली कस्बे में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में दोनों समुदायों के प्रतिनिधि एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में केंद्र एवं राज्य सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कर उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राजस्थान प्रदेश मंत्री गौ पुत्र सुभाष डाडा, कोटपूतली संगठन मंत्री गौ पुत्र कुलदीप यादव, मीडिया प्रभारी गौ पुत्र गौरव डाडा, कोटपूतली-बहरोड़ जिला सचिव गौ पुत्र रोहिताश सैनी, जिला महामंत्री गौ पुत्र सागरमल यादव तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य गौ पुत्र सुरेंद्र घोघड़ सहित अनेक गौ भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों का एक मंच पर आकर जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube