ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अष्टविनायक मंदिर में राम कथा व्यास का ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।

By Shubh Bhaskar · 03 Jun 2026 · 10 views
अष्टविनायक मंदिर में राम कथा व्यास का ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन प्रसिद्ध अष्टविनायक मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों ने कथा व्यास पंडित अजय शंकर तिवारी का सम्मान एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम संयुक्त सामाजिक ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मंदिर के संस्थापक पंडित हेमंत व्यास की प्रेरणा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की कथा का भावपूर्ण श्रवण किया तथा रामायण पूजन कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, संरक्षक पंडित जियालाल शर्मा, पंडित शैलेश दुबे, वरिष्ठ अभिभाषक जयसिंह, कृष्णकांत पंड्या, उमेश शंकर गाए, श्रीमती अंबिका पंड्या, श्रीमती रेखा भार्गव, अजय भोला गुरु, दिनेश उपाध्याय एवं पंडित देवेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने कथा व्यास पंडित अजय शंकर तिवारी का माल्यार्पण एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम कथा समाज में नैतिक मूल्यों, सदाचार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube