बृज 84 कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशाल भंडारा, सेवादारों से सहयोग की अपील।
By Shubh Bhaskar ·
03 Jun 2026 ·
54 views
बृज 84 कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशाल भंडारा, सेवादारों से सहयोग की अपील।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- डीग- डीग बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान करणी माता व्यवस्था समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए डीग रेलवे स्टेशन से लगभग ०5 किलोमीटर दूर दिदावली क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संरक्षक गोरधन लाल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
समिति के प्रतिनिधि राजेश जोशी ने बताया कि 25 तारीख से लगातार संचालित इस भंडारे में श्री नारायण गौशाला, बहादुरपुर के सहयोग से छाछ, राबड़ी, लस्सी, ठंडाई, हलवा-पूरी, सब्जी, मीठे चावल, दाल-चावल सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। पिछले दस दिनों से श्रद्धालुओं को निरंतर सेवा प्रदान की जा रही है।
भंडारा व्यवस्था में भागीरथ सोनी,महेश खंडेलवाल,नरेश चौधरी,विष्णु शर्मा,जितेंद्र खेमानी,रामबाबू शर्मा एवं मुरारी पाराशर सहित अनेक सेवादार तन,मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।
समिति ने समाज के सभी लोगों से इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से सेवा देना चाहता है, वह संरक्षक गोरधन लाल (मो. 9511550500) से संपर्क कर सकता है। समिति का कहना है कि सेवा कार्य में सहयोग देकर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।