ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्थानांतरित अधिकारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न

By Shubh Bhaskar · 02 Jun 2026 · 26 views
स्थानांतरित अधिकारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मानित एवं विदाई प्राप्त करने वाले अधिकारियों में जिला समन्वयक एनआरएलएम श्रीमती प्रियंवदा यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती श्वेता सिंह, खंड विकास अधिकारी उतरौला अविंद्र कुमार पांडेय तथा कार्यालय जिला विकास अधिकारी की अकाउंटेंट श्रीमती सारिका सिंह शामिल रहीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि सभी अधिकारियों ने जनपद में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर भी इसी समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्यों एवं व्यवहार से छोड़ी गई सकारात्मक छाप सदैव याद रखी जाती है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभव साझा किए गए तथा नवीन दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube