ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूपी बोर्ड के 21 मेधावियों का हुआ सम्मान, मिले ₹21 हजार, मेडल व प्रशस्ति पत्र

By Shubh Bhaskar · 02 Jun 2026 · 19 views
यूपी बोर्ड के 21 मेधावियों का हुआ सम्मान, मिले ₹21 हजार, मेडल व प्रशस्ति पत्र



सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सदर विधायक, तुलसीपुर विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित विद्यार्थियों को ₹21,000 की धनराशि का चेक, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह (मेमेंटो) एवं मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन कुमार पाण्डेय, प्रवीण सिंह, राहुल शर्मा, अंकित सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं तथा उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube