भगवान दत्त बनाए गए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के राष्टीय सचिव
By Shubh Bhaskar ·
01 Jun 2026 ·
100 views
भगवान दत्त बनाए गए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के राष्टीय सचिव
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना / जागरूकता अभियान अनुशासन समिति अध्यक्ष डाक्टर केसी त्रिपाठी के तत्त्वावधान में ग्राम भीखपुर बलरामपुर में सम्मान सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कुँवर सुमेर सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान व विशिष्ट अतिथि संतोष शुक्ला राष्ट्रीय सचिव प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के द्वारा भगवान दत्त पांडे को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर भगवन दत्त पांडेय के आवास पर पहुंच कर सम्मानित किया और बधाई दी अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. के. सी. त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने का प्रयास करें जिससे समाज और देश का विकास हो महासचिव कुँवर सुमेर सिंह ने कहा पांडेय जैसे लोग आज के समाज में आगे आने और बढ़ने की जरूरत है एसे लोगो के द्वारा ही समाज और देश की सच्ची सेवा होती हैं भगवान दत्त पांडे द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों का माल्यर्पण कर व अंग अस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में भगवान दत्त पांडेय ने मुख्य अतिथियो का धन्यवाद देते हुए ज्ञापित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया बधाई देने का ताता लगा रहा। ग्रामवासियों में रविंद्र नाथ पांडे, राजेश कुमार पांडे, राजीव कुमार शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा, लालजी शुक्ला, अशरफ भाई, उमेश बाबा, पवन कुमार पांडेय, गुलाम रसूल, सुनील पांडे, तीर्थ राम गुप्ता, बाबूलाल, जाकिर हुसैन आदि सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।