पीपाड़ शहर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और पालिका कार्मिकों ने किया श्रमदान
By Shubh Bhaskar ·
31 May 2026 ·
31 views
पीपाड़ शहर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और पालिका कार्मिकों ने किया श्रमदान
पीपाड़ शहर। स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार आज नगर पालिका पीपाड़ शहर द्वारा 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत विभिन्न जागरूकता और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह पूरा अभियान अधिशासी अधिकारी रामकिशोर भाटी के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अभियान के दौरान शहर को स्वच्छ और जलसमृद्ध बनाने के उद्देश्य से पालिका कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों और सफाई मित्रों ने मिलकर सामूहिक रूप से हाथ बंटाया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एक भव्य प्रभात फेरी के साथ हुईजिसके माध्यम से आमजन को पानी की एक-एक बूंद बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई जिसमें पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया गया।अभियान के तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। साथ ही आज के दिन को 'नो प्लास्टिक डे' के रूप में मनाते हुए लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई और धुलाई भी की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए जल सेवा (प्याऊ) की भी व्यवस्था की गई।इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाया।