ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईमानदारी की मिसाल: सब्जी मंडी में छूटे 50 हजार रुपए, व्यापारियों ने ढूंढकर मालिक को लौटाए

By Shubh Bhaskar · 31 May 2026 · 46 views
ईमानदारी की मिसाल: सब्जी मंडी में छूटे 50 हजार रुपए, व्यापारियों ने ढूंढकर मालिक को लौटाए

​पीपाड़ शहर। स्थानीय माली सैनी सेवा संस्थान सब्जी मंडी में आज ईमानदारी और आपसी विश्वास की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।पीपाड निवासी नरपत ​कच्छवाह सब्जी मंडी स्थित बुदाराम सांखला की फ्रूट पेडी पर भूलवश अपनी थैली जिसमे 50000 रुपए थे व्व भूलवश छोड़ गए थे। रुपए छूटने का पता चलते ही बुधराम सांखला केपुत्र एवं मंडी के अन्य सभी फ्रूट पेडी व्यापारियों ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने रुपयों से भरा पैकेट सुरक्षित रखा और तुरंत इसकी सूचना संस्था के पदाधिकारियों को दी।​इसके बाद माली सैनी सेवा संस्थान के अध्यक्ष पदम सिंह कच्छावाह एवं प्रबुद्ध पंचगणों चेनाराम तँवर, बाबूलाल टाक, सत्यनारायण भाटी, अशोक मेडिकल, और सुरेंद्र टाक सहित मंडी के अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नरपत राम को उनकी पूरी राशि सकुशल वापस लौटा दी गई।​अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर नरपत राम ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं अध्यक्ष पदम सिंह कच्छावाह और पंचगणों ने फ्रूट पेडी व्यापारियों की इस अनुकरणीय ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की और पूरी मंडी के व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।​मंडी व्यापार मंडल और स्थानीय समाज ने इस सराहनीय कार्य की घूरि-भूरि प्रशंसा की है जो आज के समय में ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube