ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आज से, तैयारियां पूर्ण

By Shubh Bhaskar · 25 May 2026 · 28 views
नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आज से, तैयारियां पूर्ण


​पीपाड़ शहर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत नानन स्थित मरुधर केसरी राम कृष्ण गौशाला में गौवंश के सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं नानी बाई का मायरा का भव्य आयोजन आज मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। सोमवार को समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।​आयोजन समिति के गौ भक्त ललित कोठारी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गौशाला परिसर पहुंचेंगी, जहां कथा स्थल पर कलश स्थापित किए जाएंगे।​गौशाला परिसर में आयोजित होने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक अशोक महाराज दाधीच के मुखारविंद से किया जाएगा। 26 मई से 2 जून तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु जहां दिन में भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान करेंगे वहीं रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाले 'नानी बाई का मायरा' प्रसंग का आनंद ले सकेंगे।
गौशाला प्रबंधन और नानन ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त गौ भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पधारकर धर्म लाभ उठाने और गौ सेवा में संबल प्रदान करने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube