ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार किया है।

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 25 views
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार किया है।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी दिल के साफ इंसान हैं और उनके मन में जो बात होती है, वही वे जनता के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार को आगाह कर रहे हैं ताकि देश में ऐसे हालात पैदा न हों, जहां जनता को सड़कों पर उतरना पड़े।
गहलोत ने प्रधानमंत्री के हालिया संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि आने वाले समय में देश के सामने किस प्रकार की परिस्थितियां बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर नहीं होने चाहिए और सरकार को जनता की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए।
गहलोत के इस बयान के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube