ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 9 views
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

केकड़ी-भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के वर्ष 2026-27 के नवीन दायित्वधारियों एवं प्रकल्प प्रभारियों का दायित्व ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर थाना अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, प्रांतीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेश चंद्र गाबा, जिला समन्वयक अमित चौकड़ीवाल, शाखा प्रभारी देवराज सुरतानिया एवं शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह में बहादुर सिंह शक्तावत ने अध्यक्ष, रामनिवास जैन ने सचिव तथा हीरालाल सामरिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। वहीं विभिन्न प्रकल्प संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को भी सेवा एवं संगठन की भावना से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार शर्मा ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. सुरेश चंद्र गाबा ने संगठन को समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने नवीन सत्र में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में परिषद पदाधिकारी, सदस्य एवं मातृशक्ति महिला मंडल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संचालन रामधन प्रजापत ने किया तथा अंत में सर्वेश विजय ने आभार व्यक्त किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube