ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम,

By Shubh Bhaskar · 18 May 2026 · 107 views
*पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम,

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर तथा लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन संकट में पड़ गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिससे खाद्यान्न, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राज बहादुर यादव ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी सभी वर्ग महंगाई की मार झेल रहे हैं। सरकार को जनता को राहत देने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता आर्थिक संकट से गुजर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। घरेलू गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।
ब्लॉक अध्यक्ष उतरौला राकेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तत्काल कम किए जाएं, खाद एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और काफी देर बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारकंडे मिश्र, विनय कुमार मिश्रा, डॉक्टर खलीलुल्लाह, विशाल कश्यप, धर्मेंद्र मिश्र, सुशील कुमार शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम प्रधान, युवा कांग्रेस नेता अफरोज खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ईबरार खां, लाल बाबू श्रीवास्तव, अमेरिका कुरील, दिलशाद हुसैन, मोहम्मद जमील, इनायत फिरोज, विशंभर सोनी, शंकर सिंह, विश्वनाथ यादव, त्रिजुगी नारायण द्विवेदी, प्रिंस चौहान, अनिल कुमार, विजय उपाध्याय,संतोष
जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube