ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने दिया संदेश

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 11 views
पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने दिया संदेश
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। देश में पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी और ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद जनपद बलरामपुर में जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में उतरौला विधानसभा के विधायक रामप्रताप वर्मा, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ सैलू सिंह तथा आदर्श नगर पालिका परिषद


बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने ई-बैटरी रिक्शा में सफर कर लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश के विकास और ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण के लिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अनावश्यक वाहनों के प्रयोग से बचने, साझा परिवहन अपनाने और ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। यदि अभी से लोग सतर्क नहीं हुए तो भविष्य में ईंधन संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह की जागरूकता गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।
इस दौरान यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अनावश्यक खर्चों में कटौती की जा रही है तथा फालतू वाहनों के प्रयोग पर प्रशासनिक स्तर पर नियंत्रण लगाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके।
ई-रिक्शा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube