ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी।
By Shubh Bhaskar ·
14 May 2026 ·
14 views
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर गोठ की चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली ने बताया कि बुधवार सुबह एक कुत्ता मृतक व्यक्ति का एक पैर लेकर भैरू सागर गांव पहुंच गया। इसके बाद कुत्ता दोबारा घटना स्थल की ओर चला गया। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो रेल पटरी के पास व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम के सहयोग से शव को उठाकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।