ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पेयजल संकट को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 53 views
पेयजल संकट को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​पीपाड़ शहर। शहर में गहराते पेयजल संकट और अनियमित जलापूर्ति से त्रस्त जनता को राहत दिलाने के लिए गुरुवार को भाजपा नगर मंडल का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग से मिला। नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह एवं मंडल मंत्री विक्रम देवड़ा ने विधायक को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि भीषण गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।​विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की और पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पीपाड़ शहरी क्षेत्र के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाने पर भी जोर दिया। विधायक ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी सूरत में आमजन को प्यासा नहीं रहने दिया जाएगा और जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा। भाजपा पदाधिकारियों ने शीघ्र समाधान की उम्मीद जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube