ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोशल मीडिया पर हथियारों की रील चमकाकर रौब गालिब करने वाले बदमाश को कोटा ग्रामीण पुलिस ने सिखाया सबक; अवैध पिस्टल के साथ दबोचा।

By Shubh Bhaskar · 13 May 2026 · 18 views
दैनिक शुभ भास्कर


संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


सोशल मीडिया पर हथियारों की रील चमकाकर रौब गालिब करने वाले बदमाश को कोटा ग्रामीण पुलिस ने सिखाया सबक; अवैध पिस्टल के साथ दबोचा।

कैथून (कोटा)। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील और फोटो पोस्ट कर आम जनता में खौफ पैदा करने वाले बदमाशों के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस का 'थर्ड आई' एक्शन शुरू हो गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सुजीत शंकर के कड़े रुख और अपराधियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत कैथून थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले एक 22 वर्षीय शातिर युवक को दाई मुख्य नहर के पास नाकाबंदी के दौरान अवैध स्वदेशी पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।खौफ का कारोबार करने वाला 'रिजवान' चढ़ा पुलिस के हत्थेकैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर हथियारों का भौकाल दिखाने वाला आरोपी मोहम्मद रिजवान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहा है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है।रील बनाकर रसूख दिखाने का था शौक, अब खा रहा जेल की हवापुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्मद रिजवान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह खुद को बड़ा अपराधी साबित करने और युवाओं पर रौब जमाने के लिए इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें व रील बनाकर वायरल करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से खरीद कर लाया था और उसके तार किन-किन अपराधियों से जुड़े हैं।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube