ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नशे के सौदागरों पर कोटा पुलिस का 'वज्र प्रहार': ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत बड़ी कार्यवाही ।

By Shubh Bhaskar · 10 May 2026 · 27 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

नशे के सौदागरों पर कोटा पुलिस का 'वज्र प्रहार': ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत बड़ी कार्यवाही ।

बोरखेड़ा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर एक्शन मोड में खाकी।

कोटा शहर को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह 'एक्शन मोड' में आ गया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम (IPS) के नेतृत्व में शुरू किए गए 'ऑपरेशन गरुड़व्यूह' ने शहर के नशे के सौदागरों की नींद उड़ा दी है। इसी कड़ी में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक शातिर तस्कर को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।शिकंजे में तस्कर: गरुड़ की नजर से नहीं बच पाया आरोपीपुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए उज्ज्वल विहार निवासी राजकुमार (41) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 112.24 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि उसके तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं और वह यह खेप कहाँ खपाने वाला था।इन रणबांकुरों ने सफल बनाया मिशनइस सफल रेड को अंजाम देने में बोरखेड़ा थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम का विशेष योगदान रहा।

टीम में शामिल उपनिरीक्षक ज्योति मौर्य, हेड कांस्टेबल प्रबल प्रताप और कांस्टेबल मनीष व रामवीर की सतर्कता के कारण ही आरोपी भागने में नाकाम रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube