ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय महाविद्यालय में मिड टर्म परीक्षाएं 12 मई से, अनुपस्थित रहने पर मुख्य परीक्षा से होंगे वंचित

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 93 views
राजकीय महाविद्यालय में मिड टर्म परीक्षाएं 12 मई से, अनुपस्थित रहने पर मुख्य परीक्षा से होंगे वंचित


​पीपाड़ शहर । स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के तहत द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं 12 मई से शुरू होंगी। परीक्षा प्रभारी डॉ. संदीप कच्छावाह ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं 19 मई तक आयोजित की जाएंगी।डॉ. कच्छावाह ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व अपने संबंधित विषयों के असाइनमेंट जमा करवाना अनिवार्य है। बिना असाइनमेंट और मिड टर्म परीक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन पूर्ण नहीं माना जाएगा।विश्वविद्यालय के कड़े नियमों के हवाले से बताया गया कि मिड टर्म परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। यदि कोई विद्यार्थी इन परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है या अनुत्तीर्ण होता है तो उसे विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को समय पर उपस्थित होकर परीक्षा देने के निर्देश दिए हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube