ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीएचसी पचपेड़वा में सीएमओ का औचक निरीक्षण, 15 कर्मचारी मिले गायब—वेतन काटने के आदेश

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 32 views
सीएचसी पचपेड़वा में सीएमओ का औचक निरीक्षण,
15 कर्मचारी मिले गायब—वेतन काटने के आदेश

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां कुल 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मियों में चौकीदार, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल रहे। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी के वेतन में कटौती के निर्देश दिए।
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को समय से ड्यूटी पर आने और मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल सहित अन्य मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube