ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धामेंडा धाम धूणे पर श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट, मिलेगी शीतल जल की सुविधा।

By Shubh Bhaskar · 01 May 2026 · 10 views
धामेंडा धाम धूणे पर श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट, मिलेगी शीतल जल की सुविधा।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- अलवर जिले के नारायणपुर उपखंड में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा और परोपकार का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। उपखण्ड क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेंडा धाम धूणे पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया है।
ग्राम पंचायत मुण्डावरा के ढाणी साल्याला निवासी नारायण सैनी पुत्र मूलाराम सैनी एवं मुकेश सैनी पुत्र मूसाराम सैनी द्वारा इस पुण्य कार्य को अंजाम देते हुए पहले पक्का चबूतरा बनवाया गया और उस पर शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाया गया।
वाटर कूलर का शुभारंभ महंत पीर विवेकनाथ महाराज एवं विनयनाथ महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया गया। इस दौरान संतों ने भामाशाह परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
अब धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मंदिर कमेटी एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस नेक पहल के लिए भामाशाह परिवार का आभार जताया।
इस अवसर पर हनुमान सैनी, मोहनलाल सैनी, महेश सैनी, रामावतार सैनी, संजू सैनी, पंकज सैनी, अर्जुन लाल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube