ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने लिया अस्थायी विराम, पाठकों का जताया आभार।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 25 views
अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने लिया अस्थायी विराम, पाठकों का जताया आभार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर क्षेत्र की चर्चित मीडिया पहल अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने कुछ समय के लिए अपने कार्यों को विराम देने की घोषणा की है। संस्था की ओर से जारी संदेश में बताया गया कि यह निर्णय एक लंबी छुट्टी के रूप में लिया गया है, जिसके दौरान टीम सक्रिय पत्रकारिता से थोड़े समय के लिए दूर रहेगी।
संदेश में सभी पाठकों, दर्शकों और समर्थकों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया गया। टीम ने कहा कि आप सभी का विश्वास, सहयोग और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है, जिसने उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक अस्थायी विराम है और भविष्य में नए उत्साह व ऊर्जा के साथ वापसी की उम्मीद जताई गई है। टीम ने अंत में सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube