ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परशुराम जन्मोत्सव पर ग्वालियर में निकला भव्य जल समारोह।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 28 views
परशुराम जन्मोत्सव पर ग्वालियर में निकला भव्य जल समारोह।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्वालियर के मालनपुर क्षेत्र में भव्य जल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
समारोह में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधवी झा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुभाष तिवाडी,नागपाल शर्मा,परवल भारद्वाज,राकेश शर्मा,अनिल मिश्रा (एडवोकेट),बाली जी महाराज तथा राघवेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा एवं जल समारोह को विधिवत रूप से संचालित किया गया, जिसमें भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube