ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सनातन धर्म में आंग्ल (अंग्रेजी) नव वर्ष(०1जनवरी) को पारंपरिक रूप से नहीं मनाया जाता। क्योंकि असली नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। *डॉ सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 96 views
सनातन धर्म में आंग्ल (अंग्रेजी) नव वर्ष(०1जनवरी) को पारंपरिक रूप से नहीं मनाया जाता। क्योंकि असली नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। *डॉ सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में आंग्ल (अंग्रेजी)नव वर्ष(०1जनवरी) को पारंपरिक रूप से नहीं मनाया जाता,क्योंकि असली नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पाड़वा/युगाब्द) से शुरू होता है, जो सृष्टि के सृजन से जुड़ा है; लेकिन जैसा प्रचलन चल रहा है अगर कोई०1 जनवरी मनाना चाहता है। तो वे मंदिर जाकर संकल्प ले सकते हैं (जैसे गौ रक्षा,सात्विक भोजन,वृक्षारोपण, पर्यावरण की रक्षाआदि-आदि ), और इसे भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ जोड़कर मना सकते हैं, जैसे बड़ों का आशीर्वाद लेना और प्रकृति का सम्मान करना, ताकि यह केवल एक बाहरी प्रथा न रहकर आत्म-सुधार का अवसर बन सके। सनातन परंपरा के अनुसार नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) ही है..जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है,जो आमतौर पर अप्रैल माह में आती है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए यह 'ब्रह्म संवत्' या 'नव संवत्सर' कहलाता है। जब हम घरों को सजाकर, रंगोली बनाकर, आम, अशोक के पत्तों की बंधनवार , गुड़ी (ध्वज) लगाकर, और मिठाइयाँ बांटकर तथा सबके साथ मिलकर पारंपरिक अनुष्ठान के साथ मनाते हैं।
अतः स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी अपने वास्तविक भारतीय नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के महत्व के बारे में बताएं और अपनी सनातन संस्कृति के मान बिंदुओं को बचाएं ।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube