गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बैठक आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
25 Apr 2026 ·
256 views
गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बैठक आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर आगामी 27 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस के अवसर पर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सार्वजनिक गौशाला, स्टेशन रोड अलवर में आयोजित हुई, जिसमें जिलेभर के गौशाला संचालक एवं गौ सेवकों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक सभी गौ सेवक, संचालक एवं आमजन भवानी तोप चौराहे पर एकत्रित होंगे। इसके पश्चात महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने स्नेहीजनों और सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इस मांग को मजबूत बनाएं। आयोजकों ने कहा कि यह अभियान गौ संरक्षण और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।