ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विज्ञान समिति के प्रकृति प्रेमियों ने किया प्रकृति साधना केंद्र का भ्रमण

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 13 views
विज्ञान समिति के प्रकृति प्रेमियों ने किया प्रकृति साधना केंद्र का भ्रमण


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर विज्ञान समिति उने 25 प्रकृति प्रेमियों के एक दल ने प्रातः 8 से 12.00 विद्याभवन के भीलों के बेदला स्थित प्रकृति साधना केंद्र का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
केंद्र समन्वयक डॉ. आर.एल. श्रीमाल ने बताया कि 125 हेक्टेयर में फैला यह सघन वन अरावली की विभिन्न वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की शरणस्थली है, जहाँ अनेक प्रजातियों का संरक्षण किया जा रहा है। इसमें अनेक प्रकार के पक्षी मुक्त विचरण करते हैं। समिति अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर ने पक्षियों की प्रजातियों, उनके आवास, भोजन एवं खाद्य शृंखला की जानकारी प्रस्तुत की।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मुनीश गोयल ने बताया कि इस स्थान को 'नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर' के रूप में विकसित किया गया है। महासचिव डॉ. आर.के. गर्ग ने वहाँ उपस्थित वृक्षों, झाड़ियों, शाकीय पादपों, विभिन्न घास प्रजातियों, सरीसृपों तथा उभयचरों के बारे में विस्तार से बताया।
भ्रमण में कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी के अलावा डॉ. के.एल. तोतावत, शिवरतन तिवारी, डॉ. पुष्पा कोठारी, डॉ. नरेश शर्मा एवं अन्य सदस्यों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। डॉ. श्रीमाल ने वन क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की भी जानकारी साझा की। यह जानकारी विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube