राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर की जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 26 अप्रैल को।
By Shubh Bhaskar ·
25 Apr 2026 ·
27 views
राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर की जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 26 अप्रैल को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन एवं शपथग्रहण समारोह का आयोजन रविवार 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे खण्डेलवाल धर्मशाला में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
समारोह में राष्ट्रीय सवर्ण दल को समर्थन देने वाले सभी समाजबंधुओं, शुभचिंतकों एवं आमजन को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचारों से नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करें तथा संगठन से जुड़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश संरक्षक देशबंधु जोशी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान वरिष्ठजन अपने अनुभव साझा कर कार्यकारिणी को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।