ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश।

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 17 views
भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले में बढ़ती गर्मी और आगामी दिनों में लू (हीट वेव) की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में आंशिक परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, प्री-प्राइमरी से कक्षा ०8 तक की कक्षाएं 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह निर्णय छोटे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
वहीं कक्षा ०9 से 12 तक के विद्यार्थियों और समस्त विद्यालय स्टाफ का समय पूर्ववत ही रहेगा, यानी उनके स्कूल संचालन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। मिडिया को यह जानकारी महेंद्र मीणा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube