महिलाओं को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
By Shubh Bhaskar ·
24 Apr 2026 ·
29 views
महिलाओं को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो के जानकारी धाकड़ मोहल्ला में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत ने उपस्थित महिलाओ को बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर जहाजपुर रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और खेती में उपयोग लिया जाएगा इससे जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छव रहेगा रहा साफ सफाई स्वछता का पुरा ध्यान रखे जिससे मछर ,मक्खी न हो ओर बड़ी बीमारियों जैसे डेंगू ,मलेरिया से बचाव हो जाये अतः मौसमी बीमारियों से बचा जा सके ध्यान रखे। महिलाओं को सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ का संदेश दिया सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।